{"_id":"5d449b328ebc3e6cf60c8823","slug":"sevral-fish-die-due-to-poison-lucknow-news-lko474326342","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने तालाब में घोला जहर, मछलियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने तालाब में घोला जहर, मछलियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने तालाब में घोला जहर, मछलियों की मौत
कमेटी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस कर रही छानबीन
लखनऊ। सरोजनीनगर के बेहसा स्थित सिहारी तालाब में शरारती तत्वों ने जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे तालाब में मछलियों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में लोगों ने इसकी सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों का सुराग लगा रही है।
सरोजनीनगर के बेहसा गांव स्थित सिहारी देवी मंदिर के बगल करीब तीन बीघा सरकारी जमीन पर सिहारी तालाब है। इसकी देखरेख जनोत्थान समिति बेहसा द्वारा की जाती है। कमेटी के कोषाध्यक्ष अनूप कुमार मौर्य और बबलू के मुताबिक मंदिर के बगल रहने वाला पंप ऑपरेटर सागर बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे बाहर निकला तो उसे तालाब में करीब आधा दर्जन लोग मछलियां पकड़ते दिखे। उसने इसकी सूचना कमेटी के लोगों को दी। ग्रामीणों को आते देख मछली पकड़ रहे युवक वहां से भाग निकले। तालाब के किनारे मछली पकड़ने वाला जाल, एक बोरे में भरीं जीवित मछलियों मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। शुक्रवार सुबह मृत मछलियां उतरा रही थीं। लोगों का कहना है कि मछली पकड़ने आए युवकों ने तालाब में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया है, जिससे पूरे मछलियों की मौत हो गई। इस मामले में कमेटी अध्यक्ष चंद्रसेन यादव ने पुलिस को तहरीर दी है।