फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seventh pay to basic teachers in Uttar Pradesh.

यूपी के 5.85 लाख शिक्षकों को तोहफा, अगले महीने से मिलेगा सातवां वेतनमान

Fri, 14 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
 seventh pay to basic teachers in Uttar Pradesh.
demo pic

यूपी के 5.85 लाख बेसिक शिक्षकों को अगले महीने से सातवें वेतनमान के अनुसार तनख्वाह मिलने लगेगी। इसके लिए एनआईसी से तैयार करवाया गया सॉफ्टवेयर सभी जिला वित्त एवं लेखाधिकारियों को भेज दिया गया है। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर कहीं भी नए वेतनमान के आधार पर शिक्षकों को भुगतान नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने जनवरी से सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने का आदेश दिया था। पर, बेसिक शिक्षा परिषद नए वेतनमान के अनुसार भुगतान की गणना के लिए सॉफ्टवेयर समय से तैयार नहीं करवा पाया।
विज्ञापन


इस पर शिक्षक संगठनों ने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किए निर्देश

 seventh pay to basic teachers in Uttar Pradesh.

बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक मणिशंकर पांडेय ने सभी वित्त एवं लेखाधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि वे अपने जिले के डीआईओ की मदद से इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लें। उसके बाद सातवें वेतन पैकेज के आधार पर वेतन बिल तैयार करें।

अगर वेतन पैकेज के सॉफ्टवेयर में किसी तरह की दिक्कत आती है तो एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक आरएच खान से संपर्क करें। पांडेय ने अपने पत्र में कहा है कि मई से सातवां वेतन पैकेज नहीं मिलने पर संबंधित वित्त एवं लेखाधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा और दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed