{"_id":"69fa5b89ad50facb570c4f98","slug":"seventh-accused-arrested-in-rs-75-lakh-robbery-case-lucknow-news-c-13-lko1096-1723120-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 75 लाख की लूट के मामले \nमें सातवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 75 लाख की लूट के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सलमान।
लखनऊ। विभूतिखंड में कलेक्शन एजेंट से हुई 75 लाख रुपये की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सलमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिनहट का निवासी है। उसके पास लूटे गए 80 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले में छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एडीसीपी क्राइम किरन यादव के अनुसार, सलमान को मंगलवार को हनीमैन चौराहे के पास से पकड़ा गया। सलमान के खिलाफ वर्ष 2025 में हजरतगंज थाने में मारपीट का एक मामला भी दर्ज है। वारदात में शामिल आरोपी राजकुमार की तलाश जारी है। उस पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार किए जा चुके अन्य आरोपियों में गोमतीनगर निवासी सुमित गुप्ता, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अतुल कुमार, कैंट निवासी विशाल सिंह, इंदिरानगर निवासी राहुल यादव, आकाश यादव और विभूतिखंड निवासी अमित कुमार शामिल हैं।
यह है पूरी घटना
गुजरात के परपाटन निवासी निकुल सिंह विभूतिखंड में रिवर व्यू आर्केड शॉपिंग मॉल स्थित मरकुलिक्स बिजनेस सॉल्यूशन कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। चार अप्रैल की शाम छह बजे वह होटल सेवी ग्रैंड से रुपये का कलेक्शन कर स्कूटी से निकले थे। कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाश रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए थे।