{"_id":"5e80a3e28ebc3e72b422165b","slug":"seven-new-corona-positive-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना के सात नए मरीज मिले, लखनऊ में नौवें दिन भी नहीं मिला कोई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना के सात नए मरीज मिले, लखनऊ में नौवें दिन भी नहीं मिला कोई पॉजिटिव
Sun, 29 Mar 2020 07:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। जिनमें से चार नोएडा, दो गाजियाबाद व एक बरेली का है। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊवासियों के लिए रविवार का दिन भी राहत भरा रहा। यहां नौवें दिन भी कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। शनिवार को लिए गए सभी 14 सैंपल निगेटिव पाए गए। केजीएमयू की लैब में शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक प्रदेशभर से आए 79 नमूनों की जांच हुई। सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक यहां सात कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सभी की तबीयत ठीक है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
मरीज के साथ खुद को संक्रमण से कैसे बचाया जाए, इसकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। सबसे ज्यादा ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों और डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।