फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven arrested for looting a truck for new year party in Lucknow.

Lucknow: नए साल की पार्टी के लिए युवकों ने डाली थी डकैती, सात गिरफ्तार हुए, एक आरोपी नाबालिग

Fri, 05 Jan 2024 04:42 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Jan 2024 04:42 PM IST
सार

युवक नए साल की पार्टी के खर्च को पूरा करने के लिए गोसाईंगंज में 31 दिसंबर की रात ट्रक चालक व परिचालक को पीटकर मौरंग भरा ट्रक डाका डाल कर ले गए थे। पुलिस ने सात को दबोच लिया है। इसमें एक आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन
Seven arrested for looting a truck for new year party in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ के गोसाईंगंज पुलिस ने डकैती की वारदात का खुलासा कर सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि आरोपी नशे में धुत थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए रुपये कम पड़ गए थे। इसलिए डाका डालकर मौरंग भरा ट्रक ले गए थे। छह आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


31 दिसंबर की रात गोसाईंगंज में नई जेल रोड पर कार सवार बदमाश डाका डालकर मौरंग भरा ट्रक ले गए थे। ट्रक चालक व परिचालक को पीटकर छोड़ा था। दूसरे दिन पुलिस को दुबग्गा में ट्रक खड़ा मिला था। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से वारदात का खुलासा कर कल्ली पश्चिम निवासी विकास रावत, अमन रावत, साहिल रावत, गोविंद रावत, मोहनलालगंज के सौरभ रावत व कमलापुर बिजनौर के अभिषेक यादव व एक किशोर को दबोचा गया। विकास पेशे से पेंटर और अभिषेक ड्राइवर है। यही दोनों गिरोह के सरगना हैं। इन पर लूट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: यूपी सरकार कर रही पुख्ता तैयारी, लखनऊ जोन में सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'नो योर आर्मी' फेस्टिवल: सीएम योगी बोले, 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना


इसलिए इस ट्रक को बनाया निशाना
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता है कि जो भी नए ट्रक हैं उनमें जीपीएस लगा रहता है। इसलिए उन्होंने उसी ट्रक को निशाना बनाया जो काफी पुराना दिखा। यकीन था कि उसमें जीपीएस नहीं होगा। दुबग्गा में ट्रक को ठिकाने लगाया था। एक-दो दिन में वह वापस जाकर मौरंग को मंडी में बेचते मगर उसके पहले ही पुलिस ने ट्रक बरामद कर उनको गिरफ्तार कर लिया।

आखिर पहले क्यों नहीं दर्ज की थी डकैती की रिपोर्ट
पुलिस ने प्रकरण में लूट का मुकदमा दर्ज किया था। जबकि परिचालक अजीत ने पुलिस को बताया था कि कार में छह से सात लोग मौजूद थे। कार में उसे पैरों के पास गिरा रखा था। ऐसे में गोसाईंगंज पुलिस को डकैती की धारा में केस दर्ज करना चाहिए था। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद केस को डकैती की धारा में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed