फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Setu Nigam to build 50 ROBs on national highways in UP

UP: राष्ट्रीय राजमार्गों पर 50 आरओबी बनाएगा सेतु निगम, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ जल्द होगा एमओयू

Tue, 21 Mar 2023 05:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Mar 2023 05:52 AM IST
सार

जहां भी राष्ट्रीय राजमार्गों के रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग हैं, वहां लंबा जाम लगना आम बात है। कारोबारियों और आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Setu Nigam to build 50 ROBs on national highways in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) बनाए जाएंगे। पहले चरण में उत्तर प्रदेश में 50 आरओबी बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार, सेतु निगम और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच एमओयू का मसौदा तैयार करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार कारोबारी सुगमता के लिए रफ्तार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। जहां भी राष्ट्रीय राजमार्गों के रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग हैं, वहां लंबा जाम लगना आम बात है। कारोबारियों और आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। ऐसी दिक्कतें वहां ज्यादा हैं, जहां एनएचएआई या पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग ने पूर्व में बाईपास बनाए हैं और ये बाईपास रेलवे लाइन को क्रॉस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के सूत्रों के मुताबिक, यूपी में ऐसे 50 रेलवे क्रॉसिंग को चिह्नित किया जा रहा है, जहां फ्लाईओवर बनने हैं। इतने आरओबी बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए सेतु निगम से एमओयू का ड्राफ्ट तैयार करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में यह फाइनल हो जाएगा। उच्चस्तर पर सहमति बनने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed