{"_id":"600b15588ebc3e340c4f6d5f","slug":"setu-nigam-started-two-bridges-work-near-kukrail-lko-city-news-lko561228830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकरैल नाले पर दो छोटे पुलों का निर्माण शुरू, विकासनगर व महानगर जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकरैल नाले पर दो छोटे पुलों का निर्माण शुरू, विकासनगर व महानगर जाना होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सेतु निगम ने कुकरैल नाले पर दो नए पुलों का निर्माण शुरू किया है। इन छोटे पुलों का काम अगले दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। ये विकास नगर व महानगर को कुकरैल फ्लाईओवर से जोड़ेंगे। कुकरैल फ्लाईओवर की वजह से यहां पूर्व के छोटे पुल पर बढ़े ट्रैफिक लोड को देखते हुए इनका निर्माण किया जा रहा है।
सेतु निगम के एमडी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलों का निर्माण शीघ्र पूरा कराए के निर्देश इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं। सर्वोदय-रहीमनगर मार्ग से बनने वाले इन पुलों पर सेतु निगम 23.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए बजट स्वीकृति के बाद पहली किस्त भी शासन से जारी कर दी है। इसके बाद पुलों का निर्माण शुरू हुआ है। मौके पर मशीनों ने मिट्टी खोदाई का काम शुरू कर दिया है। जल्दी ही कंक्रीट का काम शुरू होगा। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पुल के बन जाने से विकासनगर व महानगर आना-जाना आसान हो जाएगा।
सुनील कुमार अब बने सीपीएम
सेतु निगम में लखनऊ के मुख्य परियोजना प्रबंधक का चार्ज अब सुनील कुमार को मिला है। वह अभी महाप्रबंधक प्रोजेक्ट्स के पद पर गोरखपुर में तैनात थे। वह महाप्रबंधक के साथ अब मुख्य परियोजना प्रबंधक का भी काम देखेंगे। वहीं पूर्व में तैनात रहे मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता को सेतु निगम ने गोरखपुर भेजा है।