{"_id":"68ab77599f2889d5d50d6ca3","slug":"session-exams-in-council-schools-from-today-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1352729-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षाएं आज से
Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में 25 से 29 अगस्त तक सभी विषयों की परीक्षाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से सत्र परीक्षाओं की शुरुआत होगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं। सत्र परीक्षा के तहत कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक और सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी।
नगर और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 1599 प्राइमरी स्कूलों में करीब 1.70 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। अप्रैल से यहां नए सत्र के लिए कक्षाओं की शुरुआत हो गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में 25 से 29 अगस्त तक सभी विषयों की परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम में कक्षा एक की सत्र परीक्षा मौखिक रूप में, कक्षा दो और तीन तक की सत्र परीक्षा 50 प्रतिशत लिखित और 50 प्रतिशत मौखिक, कक्षा चार और पांच में सत्र परीक्षा 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक रूप में कराने के लिए कहा गया है। इसी तरह से कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा लिखित रूप में लेने के लिए कहा गया है। परीक्षा में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। (संवाद)