पार्किंग में खड़ी करते हैं गाड़ी तो जरा संभल जाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करने पर भी आपको भविष्य में सर्विस टैक्स देना पड़ेगा। इससे एलडीए की विभिन्न पार्किंग में शुल्क 14 फीसदी तक बढे़गा।
सर्विस टैक्स विभाग ने एलडीए से उसके सभी पार्किंग ठेकों से होने वाली आय पर सर्विस टैक्स मांगा है। इसके जवाब में एलडीए की ओर से ठेकेदारों को 14 फीसदी सर्विस टैक्स चुकाने का नोटिस भेजा गया है।
वहीं,ठेकेदारों का कहना है कि प्राधिकरण यदि टैक्स माफ नहीं करता हैं तो वे पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी करेंगे। ऐसे स्थिति में प्रति चार घंटे के लिए पार्किंग शुल्क दोपहिया वाहनों का करीब डेढ़ रुपये और चार पहिया वाहनों पर तीन रुपये तक बढ़ जाएगा।
अलग-अलग होगा दुपहिया और चार पहिया वाहन का शुल्क
सर्विस टैक्स विभाग ने पार्किंग शुल्क वसूलने को भी कर के दायरे में कर दिया है। एलडीए इस बीच अपनी चार मल्टीलेवल पार्किंग चंदर नगर,हजरतगंज,भूतनाथ मार्केट और चंद्रशेखर आजाद पार्क गोल मार्केट में टेंडर कर चुका है।
इसका तय भुगतान भी ठेकेदार कर चुके हैं। ठेके शुरू किये जा चुके हैं। हर पार्किंग में दुपहिया वाहनों के लिए पहले चार घंटे में 10 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये शुल्क तय है।
चार महीने बाद इस संबंध में सर्विस टैक्स के तौर पर 14 फीसदी धनराशि का और भुगतान करने का नोटिस सर्विस टैक्स विभाग के हवाले से ठेकेदारों को दिया गया है।