{"_id":"643552a7a435d67fcb06dfd6","slug":"service-extension-for-covid-employees-in-uttar-pradesh-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in UP: कोविड ड्यूटी करने वाले करीब 6500 संविदा कर्मचारियों को एक माह का सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in UP: कोविड ड्यूटी करने वाले करीब 6500 संविदा कर्मचारियों को एक माह का सेवा विस्तार
Wed, 12 Apr 2023 11:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:41 AM IST
सार
यूपी में कोरोना कर्मियों को एक माह का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय प्रदेश में संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोविड ड्यूटी करने वाले करीब 6500 संविदा कर्मचारियों को एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इन्हें कोविड अस्पतालों एवं अन्य कार्यों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 6500 कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इन्हें सेवा विस्तार देने से मना कर दिया था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
एनएचएम निदेशक ने सभी जिला स्वास्थ्य समितियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल तक के लिए अस्थाई तौर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए। यह आदेश सिर्फ उन्हीं आउटसोर्स कर्मचारियों पर लागू होगा, जिन्होंने 31 मार्च तक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर हाजिरी लगाई है। इनका अप्रैल माह का मानदेय तभी जारी किया जाएगा तब वे इस माह एएमएस पर हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
फिलहाल संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सच्चितानंद मिश्रा ने एक माह का सेवा विस्ता देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आभार जताया है। यह भी मांग किया है कि इन कर्मचारियों को लगातार सेवा में रखा जाए।