फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Server failure, problem in Nipun evaluation

Lucknow News: सर्वर ने दिया झटका, निपुण मूल्यांकन में परेशानी

Wed, 28 Jan 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Server failure, problem in Nipun evaluation
लखनऊ। राजधानी के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से शुरू हुए निपुण मूल्यांकन के पहले ही दिन सर्वर ने झटका दिया। निपुण लक्ष्य एप का सर्वर ठप होने से लंबे समय तक बच्चों के मौखिक मूल्यांकन कराने में समस्या आई। एप के माध्यम से मोबाइल फोन पर ओटीपी न आने से भी डीएलएड प्रशिक्षु परेशान रहे।
विज्ञापन

चिनहट स्थित परिषदीय विद्यालय में सुबह 10 बजे पहुंचे डीएलएड प्रशिक्षु जैसे ही मोबाइल एप पर बच्चों के मौखिक सवाल के जवाब अपडेट करते, सर्वर फेल हो जाता। इस वजह से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कई बार सर्वर ठीक होने के बाद ओटीपी न आने की वजह से भी परेशानी हुई। जोन-2 स्थित परिषदीय विद्यालय में भी इसी तरह की समस्या आई।
विज्ञापन


जिला निपुण कोऑडिनेटर डॉ. विजेंद्र ने बताया कि राजधानी में 10 फरवरी तक निपुण मूल्यांकन होना है। मंगलवार को कुछ विद्यालयों में सर्वर न चलने की जानकारी मिली। बाद में समस्या को ठीक करा दिया गया। 1286 परिषदीय विद्यालयों में निपुण मूल्यांकन के लिए 111 से अधिक टीमें लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed