{"_id":"6a861f46aae229ae0b08f54d","slug":"server-down-only-nine-registrations-in-two-days-lucknow-news-c-13-lko1070-1882692-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्वर ठप, दो दिन में सिर्फ नौ रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्वर ठप, दो दिन में सिर्फ नौ रजिस्ट्रियां
Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। उप निबंधक कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण जमीन की रजिस्ट्री का काम प्रभावित है। मंगलवार और बुधवार को रजिस्ट्री कराने पहुंचे क्रेता-विक्रेता और अधिवक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। काम न होने पर कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
किसान सुरेश ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण दो दिनों में महज नौ रजिस्ट्री हो सकीं। बड़ी संख्या में लोग बिना रजिस्ट्री कराए लौट गए। सर्वर ठप रहने से दस्तावेज की ऑनलाइन प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी।
निबंधन कार्यालय के कर्मचारियों के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्री और पंजीकरण दोनों में दिक्कत आ रही है। इससे कार्यालय में काम का दबाव बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन-2 रमेश चंद्र ने बताया कि पिछले दो दिनों से सर्वर धीमा चलने के कारण जिले के कई निबंधन कार्यालयों में समस्या आ रही है। बृहस्पतिवार तक सर्वर ठीक हो जाने की उम्मीद है।