फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   servant killed the dog of former cabinet secretary in lucknow

नौकर ने पूर्व कैबिनेट सचिव के कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, एफआईआर दर्ज

Sun, 01 Nov 2020 12:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Nov 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
servant killed the dog of former cabinet secretary in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गोमतीनगर के विपुलखंड निवासी पूर्व कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह के पालतू कुत्ते डूडल की नौकर राजेंद्र यादव ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी केयरटेकर विवेक सिंह को मिली तो उन्होंने नौकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विवेक सिंह ने बताया कि वह शारदा नगर के रुचिखंड-एक में रहते हैं और पूर्व कैबिनेट सचिव के घर की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन


यहां उनके मकान में नौकर राजेंद्र यादव और राजकुमार चार देशी नस्ल के कुत्तों की देखरेख करते हैं। मंगलवार सुबह राजेंद्र ने एक फीमेल डॉग डूडल को घर के बाहर सड़क पर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आसपास के लोगों ने उसे टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी बीच रास्ते जानबूझकर छोड़ चुुका है पालतू कुत्ता

विवेक सिंह का कहना है कि राजेंद्र लापरवाह किस्म का है और बीते वर्ष भी उसने एक कुत्ते नूडल को टहलाते वक्त जानबूझकर छोड़ दिया था, जिससे वह भाग गया। दो दिन बाद वह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भटकता मिला था। उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट सचिव के घर पर तीन और कुत्ते हैं। सभी को घर में खुला छोड़ने के निर्देश हैं फिर भी राजेंद्र उन्हें जंजीर से बांधकर रखता है और मारपीट करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed