{"_id":"0dec5999ff7fd4c4993b2ba00fc99890","slug":"seperate-department-for-nri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने इनके लिए बनाया अलग डिपार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने इनके लिए बनाया अलग डिपार्टमेंट
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए हर रास्ता तलाश रही सरकार की अप्रवासी भारतीयों पर भी नजर है। सरकार ने शासन स्तर पर अलग से नॉन रेजीडेंट इंडियंस (एनआरआई) विभाग बनाने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
इस कार्य को समयबद्ध तरीके से करने के लिए इसे नए वित्तीय वर्ष के विकास एजेंडे में शामिल कर लिया गया है।
प्रदेश के दो लाख से ज्यादा एनआरआई हैं। इनके परिवारीजन प्रदेश में रहते हैं। सरकार सूबे में निवेश के लिए इन अप्रवासी भारतीयों की क्षमता का उपयोग करना चाहती है।
विज्ञापन
इनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहले ही उद्योग बंधु में एनआरआई सेल का गठन किया जा चुका है।
शासन स्तर पर एनआरआई के लिए अलग से विभाग के गठन का भी सुझाव आता रहा है।
उच्चस्तरीय सहमति के बाद शासन ने वर्ष 2014-15 के विकास एजेंडे में नए विभाग के गठन को शामिल कर लिया है।