{"_id":"5c861e2fbdec22141e2223c3","slug":"sepahi-murdered-his-wife-after-that-he-committed-suicide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका सिपाही, सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका सिपाही, सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार
Mon, 11 Mar 2019 02:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
ज्योति (फाइल फोटो) वीरेंद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के काकोरी थाने में तैनात आरक्षी वीरेंद्र रुहेला ने बागपत पुलिस लाइन स्थित आवास में अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई के साथ गला घोटकर हत्या की और सुसाइड नोट लिखकर खुद भी फंदे से लटक गया। पड़ोसी ने रविवार सुबह अधिकारियों को सूचना दी।
वीरेंद्र छुट्टी लेकर बागपत में तैनात अपनी गर्भवती पत्नी का हाल लेने गया था। बागपत संवाददाता के मुताबिक, आरटीआई सेल में तैनात आरक्षी ज्योति रुहेला पुलिस लाइन परिसर स्थित आवास के तीसरे तल पर रहती थी। काकोरी में तैनात उसका पति वीरेंद्र कुमार रुहेला उससे मिलने आया था।
दोनों के बीच रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ और रविवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी पुलिसकर्मियों ने दराज से झांककर देखा। वीरेंद्र का शव पंखे से लटका नजर आया। इस पर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को सूचना दी।

Trending Videos
नवंबर 18 में दोनों की हुई थी शादी
क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में पलंग के पास ज्योति का शव पड़ा था। उसके हाथ पीछे बंधे थे और गले पर पानी गर्म करने वाले उपकरण का तार कसा था और शरीर पर चोट के निशान थे। कमरे से वीरेंद्र का सुसाइड नोट मिला। उसने पत्नी के जीजा और मौसी-मौसा को जिम्मेदार ठहराया था।
काकोरी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरेली के भावा रसूलपुर के रहने वाले वीरेंद्र की 15 फरवरी को काकोरी थाने पर तैनाती हुई थी। वह बृहस्पतिवार को छुट्टी पर रवाना हुआ था और सोमवार को उसकी वापसी थी। उधर, बागपत पुलिस ने जानकारी दी कि आरटीआई सेल में तैनात आरक्षी ज्योति सहारनपुर के न्यू गोपालनगर की रहने वाली थी। नवंबर 18 में दोनों की शादी हुई थी।