{"_id":"6469e10a280d63d107065069","slug":"senior-teachers-list-of-parishadiya-schools-issued-in-uttar-pradesh-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लंबे इंतजार के बाद सभी जिलों में परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लंबे इंतजार के बाद सभी जिलों में परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी
Sun, 21 May 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 May 2023 02:44 PM IST
सार
यूपी में लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों के परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। अब जिलों के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद सभी जिलों के परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। हालांकि इसे लेकर शिक्षक अभी भी संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि वरिष्ठता के लिए बनाए गए आधार का सही से पालन नहीं हुआ है। वे विभाग के सामने इसे उठाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में लंबे समय से बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की वरिष्ठता को लेकर प्रक्रिया चल रही है। चार महीने से चल रही प्रक्रिया में 11 बार विभाग को अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। जिलों में वरिष्ठता तय करने को लेकर विभागीय अधिकारी काफी असमंजस में रहे और कई बार उन्होंने शिक्षकों से ही जानकारी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चित्रकूट सीएचसी: 5 लाख महीने पाने वाला डॉक्टर करेगा इलाज,100 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा
इन सबके बाद अंतिम रूप से शनिवार को सभी 75 जिलों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। माना जा रहा है कि इसके बाद अब विभाग जिले के अंदर तबादला की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं असंतुष्ट शिक्षक इसके लिए अलग से रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।