रामजन्मभूमि केस लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण ने अयोध्या में फैसले की प्रति रामलला को सौंपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलला के पक्ष में केस लड़ने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण परिवार संग अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंच कर उन्होंने सरयू में स्नान किया। प्रथम पाली में उन्होंने अपनी टीम के साथ रामलला के दर्शन किए। टीम में उनके साथ परिवारीजनों के अलावा श्रीरामजन्मभूमि मामले पर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले 18 अधिवक्ता भी शामिल हुए। दल का नेतृत्व अधिवक्ता परासरण कर रहे थे।
उनके साथ उनके बेटे, बेटियां, नाती-पोते समेत उनके पुत्र पूर्व सालिस्टर जनरल मोहन पाराशर समेत विभिन्न प्रदेशों के 18 विद्धान अधिवक्ता शामिल रहे। टीम ने रामलला का दर्शन कर कोर्ट के फैसले की एक प्रति रामलला को सौंपी। दर्शन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन, पीएस नरसिम्हा, पीवी योगेश्वरन, भक्तिवर्धन सिंह, श्रीधर पोटा राजू, अनिरुद्ध शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
विश्वास था कि ये केस हम ही जीतेंगे
अमर उजाला से बातचीत में अधिवक्ताओं ने कहा कि सबूतों के आधार पर हमें पूरा विश्वास था कि ये केस हम ही जीतेंगे, जो सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन हुई सुनवाई के बाद स्पष्ट होता गया। मंदिर को लेकर बनने वाले ट्रस्ट को लेकर उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ट्रस्ट की स्थापना हो, इसमें केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं।