{"_id":"673125aeef00f5229609642b","slug":"senior-section-engineer-dies-after-being-hit-by-train-lucknow-news-c-13-1-lko1103-947097-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत
Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवा। रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई। सुबह वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के बाद जीआरपी पुलिस ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा था। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी गोरखपुर डिपो में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुमित पाल (32) पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, 18 अक्तूबर से डोमिनगढ़-सहजनवां रेल लाइन पर तीसरी लाइन का काम चल रहा था। सुमित की टीम डोमिनगढ़ में काम करने के बाद सहजनवा स्टेशन के पास वैगन में कैंप करती थी। शनिवार रात वह सोने चले गए। आशंका जताई जा रही है कि सुबह काफी कोहरा था। वे पटरी की तरफ गए होंगे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे।