फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior Congress leader syed sibte razi passed away.

Lucknow News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद सिब्ते रजी का निधन, लारी कार्डियोलॉजी में चल रहा था इलाज

Sat, 20 Aug 2022 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

लखनऊ के केजीएमयू में शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद सिब्ते रजी का निधन हो गया। उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई।

विज्ञापन
Senior Congress leader syed sibte razi passed away.
कांग्रेस नेता सैयद सिब्ते रजी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व झारखंड व असम के पूर्व राज्यपाल रहे सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गंभीर हालत में शुक्रवार को उन्हें केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। वह करीब 83 वर्ष के थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


7 मार्च 1939 को रायबरेली में जन्में सैयद सिब्ते रजी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के खास माने जाते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया था। 1969 में वह युवा कांग्रेस में आए और 70 के दशक में उन्हें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। 1980 में कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा भेजा। वह 1980-84 तक यूपी कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रहे। इंदिरा गांधी की मौत के बाद भी गांधी परिवार से उनकी नजदीकी बनी रही। कांग्रेस ने उन्हें दूसरी बार 1988 में राज्यसभा भेजा और उनका यह कार्यकाल 1992 में समाप्त हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें कांग्रेस ने तीसरी बार राज्यसभा भेजा। 2004 में उनके राजनीतिक अनुभव को झारखंड का राज्यपाल बनाकर सम्मान दिया गया। 2009 में करीब चार महीनों के लिए वह असम के भी राज्यपाल रहे। गांधी परिवार की इस खास राजनीतिक शख्सियत ने राजीव गांधी 78वीं जयंती पर ही अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

फैसला बदलने को एपीजे अब्दुल कलाम को देना पड़ा था दखल
सैय्यद सिब्ते रजी ने मार्च 2005 में झारखंड के राज्यपाल की हैसियत से एनडीए के सदस्यों की संख्या को नजरअंदाज कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। यह फैसला उस समय की राजनीति में विवाद का बड़ा कारण बना। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के हस्तक्षेप से सिब्जे रजी का फैसला पलटा गया और एनडीए की ही सरकार बनी।

मोहसिन रजा ने केजीएमयू पहुंच दी श्रद्धांजलि
उधर, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा ने केजीएमयू पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और प्रवक्ता सचिन रावत ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed