{"_id":"5fd370968ebc3e3b430ac43f","slug":"sending-voice-message-to-brother-businessman-hanged-said-in-the-message-taking-care-of-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को वॉयस मैसेज भेज व्यापारी ने लगाई फांसी, मैसेज में कहा, माता-पिता की देखभाल करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को वॉयस मैसेज भेज व्यापारी ने लगाई फांसी, मैसेज में कहा, माता-पिता की देखभाल करना
Fri, 11 Dec 2020 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नाका थानाक्षेत्र के मोतीनगर में किराए पर रहने वाले व्यापारी आकाश कुमार गुप्ता (28) ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि व्यापारी ने भाई को व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजने के बाद फांसी लगाई। वह व्यापार में मंदी से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक नाका के मुताबिक मूलरूप से हरदोई के बैठगंज निवासी आकाश गुप्ता नाका के मोतीनगर में किराए पर रहकर लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति का काम करते थे। आकाश के भाई हरिओम ने पुलिस को बताया कि रात को उसकी मां मंजू से बात हुई थी। इसमें वह लॉकडाउन के बाद व्यापार न चल पाने से परेशान था। माता मंजू और पिता राकेश ने उसे समझाया। सुबह जब हरिओम की नींद खुली तो उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर भाई का वॉयस मैसेज पड़ा था। मैसेज सुनने के बाद उसके होश उड़ गए।
हरिओम के मुताबिक वायस मैसेज में आकाश ने कहा कि माता-पिता की देखभाल अब भाइयों पर है। मैसेज सुनने के बाद मोबाइल पर कॉल करना चाहा तो मोबाइल बंद था। इस पर मकान मालिक को कॉल किया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो व्यापारी का शव पंखे के कुंडे से लटकता मिला। घर में पांच भाई व बहन हैं। आकाश की शादी नहीं हुई थी।