फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seminar on cancer

Lucknow News: बच्चे को बार-बार बुखार, थकान व दर्द हो सकता है रक्त कैंसर का संकेत

Wed, 25 Sep 2024 06:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
seminar on cancer
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन के मुताबिक यदि बच्चे को बार-बार बुखार आ रहा है। थकान व शरीर में दर्द बना रहता है तो यह रक्त कैंसर (ल्यूकीमिया) की वजह से भी हो सकता है। समय पर जांच और इलाज से यह ठीक भी हो जाता है। वे मंगलवार को संस्थान में बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के लिए ओपीडी ब्लॉक में प्ले रूम का उद्घाटन भी किया। इसमें बच्चों के लिए खिलौने होंगे।
विज्ञापन

डॉ. धीमन ने बताया कि बच्चों में दिमाग का कैंसर भी आम है। इसमें बच्चे को उल्टी व सिरदर्द होता है। धुंधला दिखाई देता है। सुनने में भी परेशानी होती है। लिम्फोमा कैंसर में बच्चे के लिम्फ नोड में सूजन आ जाती है। बुखार के साथ ही तेजी से वजन कम होता है। बच्चों में कैंसर के मामले तेजी से जानकारी में आ रहे हैं। प्रदेश में हर साल करीब 10 हजार बच्चों का इलाज होता है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि सरकारी योजनाओं से कैंसर पीड़ितों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा सकता है। पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. गीतिका पंत ने बच्चों में आंख, हड्डी व किडनी समेत अन्य अंगों में होने वाले कैंसर की जानकारी दी। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ विभाग के अध्यक्ष डॉ. आयुष लोहिया, रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed