फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   semester exam will start from today

एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, सवा लाख विद्यार्थियों पर पैनी निगाह रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 16 Feb 2021 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
semester exam will start from today
AKTU - फोटो : amar ujala

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो रही हैं। सेमेस्टर परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी जो 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में लगभग सवा लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं और सभी 122 केंद्रों की सीसीटीवी से लाइव निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पिछली बार जैसी सभी व्यवस्थाएं प्रभावी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो भागों में हो रही हैं। फाइनल व थर्ड ईयर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होंगी। हालांकि शुरुआत में कैरी ओवर पेपर होंगे। रेगुलर के पेपर 23 फरवरी से शुरू होंगे। जबकि फर्स्ट व सेकंड ईयर की परीक्षा 09 मार्च से शुरू होगी। सभी केंद्रों में कैमरे लगवाए गए हैं, जिनकी विवि से लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। हर केंद्र पर विश्वविद्यालय का सेंटर ऑब्जर्वर होगा। उनके साथ दो अन्य ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव के क्रम में इस बार भी विद्यार्थियों की अटेंडेंस फेस बायोमीट्रिक से लगेगी। साथ ही प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका व एडमिट कार्ड पर दिए गए बार कोड की स्कैनिंग भी होगी। हर पाली की अटेंडेंस तुरंत विवि को भेजनी होगी। परीक्षा से पहले केंद्र व कमरों का सैनिटाइजेशन कराना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शिक्षक व कर्मचारी भी करेंगे। हर केंद्र पर एक आइसोलेशन रूम होगा। जहां किसी विद्यार्थी की सेहत ठीक न होने की स्थिति में परीक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को देना होगा शपथ पत्र
इस बार भी परीक्षा में विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से जुड़ा शपथ पत्र देना होगा, जिसमें उनको बताना होगा कि पिछले 14 दिनों में उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार जैसी दिक्कत नहीं थी। हाल में उन्होंने अगर किसी शहर या देश की यात्रा की है तो इसकी जानकारी भी देनी होगी। विद्यार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। उनके लिए मास्क, सेनेटाइजनर अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को वैलिड फोटो आईडी प्रूफ व प्रवेश पत्र होना चाहिए। विद्यार्थियों को सुझाव दिया गया है कि वे अपनी पानी की बोतल भी लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग करनी होगी और परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed