फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Semester exam will begin from today in Lucknow University

लविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश

Fri, 29 Jul 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Semester exam will begin from today in Lucknow University
लखनऊ विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं आज से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ हो रही हैं। बीएससी छठे, बीए छठे सेमेस्टर स्टैटिस्टिक्स, गणित व एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बीएचसी, बीपीएड की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन

लविवि ने स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए 48 और एमकॉम की परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा 30 जुलाई से बीकॉम छठे सेमेस्टर, एमकॉम कॉमर्स चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

वहीं, बीएजेएमसी छठे सेमेस्टर, बीपीएड चौथे सेेमेस्टर की परीक्षा एक अगस्त और एमपीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दो अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा की व्यवस्था को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह आठ से और दूसरे पाली की परीक्षा में दोपहर एक बजे से छात्रों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र अपना वाहन गेट नंबर एक, दो और चार के स्टैंड पर खड़ा सकेंगे।
हर प्रकार की पाठ्य सामग्री व गैजेट चेकिंग के दौरान जब्त कर लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कक्ष में अनुचित साधन का इस्तेमाल करते मिलने पर छात्र को बुक कर दिया जाएगा। परीक्षा भी निरस्त हो सकती है।

कल तक अपलोड करें इंटर के अंक
यूपी बोर्ड समेत सीबीएसई और आईएससी बोर्ड ने भी इंटर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लखनऊ विवि के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इंटर पास छात्र 30 जुलाई तक अपने अंक फॉर्म में अपलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपनी लॉगइन आईडी के जरिये इसे अपलोड करना होगा। आवेदन में समस्या है तो लविवि के हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed