{"_id":"616288448ebc3e60757d7d0f","slug":"selection-of-panchayat-sahayak-completed-in-43-thousand-villages-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 43 हजार गांवों में पंचायत सहायकों का चयन पूरा, अनुबंध की कार्रवाई में सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 43 हजार गांवों में पंचायत सहायकों का चयन पूरा, अनुबंध की कार्रवाई में सुस्ती
Sun, 10 Oct 2021 11:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:59 AM IST
सार
43 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों और अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटरों के पदों पर चयन हो चुका है पर अभी एक तिहाई का अनुबंध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की 43 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर के चयन की कार्रवाई पूरी हो गई है। शेष में चयन का कम चल रहा है। हालांकि चयनित पंचायत सहायकों से अनुबंध की कार्रवाई में सुस्ती बनी हुई है। चयनित में से एक तिहाई का भी अनुबंध नहीं हो सका है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर की नियुक्ति का एलान किया था। आवेदन से नियुक्ति तक की कार्रवाई 10 सितंबर तक पूरी होनी थी। मगर यह कार्रवाई तय शिड्यूल पर पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शनिवार शाम तक 43,743 ग्राम पंचायतों में चयन हो पाया था। जिलों ने यह ब्योरा पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट किया है। अभी करीब 15 हजार पंचायत सहायकों का चयन बाकी है। इसी तरह चयनित पंचायत सहायकों के अनुबंध संबंधी कार्रवाई भी काफी धीमी है। चयनित अभ्यर्थियों में से अब तक 13,694 का ही अनुबंध हो सका है।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में चयन संबंधी कार्रवाई चल रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पंचायत सहायकों की चयन प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति देते हुए तैनाती पर रोक लगा दी है।
अदालत ने इस भर्ती से संबंधी शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज से राज्य सरकार का पक्ष पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को नियत है। तब तक चयन संबंधी कार्रवाई पूरी हो जाने की उम्मीद है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक की जाएगी।