फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seemant bal

Lucknow News: सशस्त्र सीमा बल ने निकाली फिट इंडिया साइकिल रैली, 264 कर्मी शामिल

Sun, 24 May 2026 05:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
seemant bal
सशस्त्र सीमा बल ने निकाली फिट इंडिया साइकिल रैली, 264 कर्मी शामिल

विज्ञापन
ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय ने रविवार को फिट इंडिया साइकिल रैली आयोजित की गई। यह संडे ऑन साइकिल का 75वां संस्करण था, जिसमें कुल 264 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली जी-20 सड़क पर शुरू हुई, जो दस किमी की थी।

रैली का मुख्य उद्देश्य ईंधन बचाना, पर्यावरण की रक्षा करना व सभी को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना था। इसका आयोजन महानिरीक्षक रत्न संजय के मार्गदर्शन में हुआ। उपमहानिरीक्षक एच. जितेन और उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. निखिल कुमार प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें सीमांत मुख्यालय और चतुर्थ वाहिनी के छह अधिकारियों ने भाग लिया। 258 कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। अधिकारियों ने कहाकि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को साइकिल चलाने के लाभ बताए गए। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ। सभी ने भविष्य में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

सशस्त्र सीमा बल ने निकाली फिट इंडिया साइकिल रैली, 264 कर्मी शामिल

सशस्त्र सीमा बल ने निकाली फिट इंडिया साइकिल रैली, 264 कर्मी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed