फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seek blessings for long life of children by fasting

Lucknow News: उपवास रखकर संतान की दीर्घायु का मांगा आशीर्वाद

Sat, 18 Jan 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Seek blessings for long life of children by fasting
सकट चौथ पर पूजा करती महिला।
लखनऊ। शहर में सकट चौथ का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। शाम को चंद्र दर्शन कर भगवान गणेश की पूजा की और व्रत का पारण करते हुए तिलकुट का प्रसाद वितरित किया। शहर के अलग- अलग हिस्सों में महिलाओं ने एकजुट होकर सकट चौथ के महत्व और परंपरा से जुड़ीं कथाएं सुनाईं। मंदिरों में भी इस दौरान पूजा-पाठ हुए। श्रद्धालुओं को आटा, गुड़ व तिल से बने लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। ।
विज्ञापन

भगवान का प्रिय प्रसाद है लड्डू
सकट पर्व के बारे में जियामऊ की रहने वाली ऊषा यादव ने बताया कि हर साल वह व्रत रखतीं हैं और यह परंपरा पीढि़यों से चली आ रही है। हर साल वह तिल और गुड़ के लड्डू बनातीं हैं। उन्होंने बताया कि कहना है कि लड्डू न सिर्फ भगवान का प्रिय प्रसाद है, बल्कि सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हैं। वहीं, हजरतगंज की अंजलि बताती हैं कि इस वर्ष संतान प्राप्ति के लिए सकट चौथ का व्रत रखा और मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को तिलकुट एवं अन्य सामग्री दान की।
विज्ञापन






तिलकूट और लड्डू की खास मांग
बाजारों में सकट चौथ के लिए खास रौनक देखने को मिली। तिल और गुड़ से बने तिलकुट, लड्डू और गजक की जमकर खरीदारी हुई। हजरतगंज, अमीनाबाद और चौक जैसे इलाकों में मिठाई और पूजन सामग्रियों की दुकानों पर भीड़ रही। बाजार में खरीदारी करतीं निशातगंज की ईशा ने बताया कि सकट पर्व पर गणेश भगवान को लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। यही वजह है कि बाजारों में तिल और गुड़ की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पौराणिक महत्व
सकट चौथ को तिलकुट चौथ और संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। पंडित प्रशांत द्विवेदी ''''पंकज'''' ने बताया कि यह पर्व न केवल अपनी संस्कृति से जोड़ता है, बल्कि परिवार की खुशहाली के लिए सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed