फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   see special pix of full dress rehearsal for republic day

हर कदम जोश से भरा...गणतंत्र दिवस परेड फुल ड्रेस रिहर्सल की देखें खास तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
see special pix of full dress rehearsal for republic day
लखनऊ। एक तरफ सेना, दूसरी तरफ पुलिस और साथ-साथ स्कूली बच्चों की टोलियां...। मौका था गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का। सधे कदम और हर कदम जोश से भरा। हर कदमताल लगातार रोमांच बढ़ाने वाली थी। कोहरे और गलन भरी ठंड में भी बैंड की धुनों पर आगे बढ़तीं टोलियां उत्साह बढ़ा रही थीं। सुबह-सुबह चारबाग आरक्षण केन्द्र से शुरू हुई परेड ठीक 10.05 मिनट पर विधान सभा पहुंच चुकी थी। इस मौके पर शहरियों के आकर्षण का केन्द्र रहे युद्धक टैंक टी-20, टी-90, आईसीवीबीएमपी 2 टैंक।
विज्ञापन

थारू बालिकाओं ने दिया सशक्तीकरण का संदेश
लखनऊ। गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में इग्नू की थारू जनजाति की बालिकाओं ने शिक्षा व आत्मरक्षा प्रशिक्षण द्वारा बालिका सशक्तीकरण का संदेश दिया। ये बालिकाएं इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में अध्ययनरत हैं। थारू समाज की ये बालिकाएं इमलिया कोडर, पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर से पहली बार लखनऊ आई हैं। इग्नू की ओर से दल का संचालन कर रहे सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि 15 दिनों से इग्नू के विद्यार्थियों का दल रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा था। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि इन सभी बालिकाओं को पेनचेक सिलैट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया है।

फुल ड्रेस रिहर्सल में यूपी पुलिस।

फुल ड्रेस रिहर्सल में यूपी पुलिस।

फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल टैंक।

फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल टैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed