फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security of Shivpal Singh Yadav reduced.

Lucknow: शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटाई गई, अब 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा में रहेंगे, आदित्य ने कहा...

Mon, 28 Nov 2022 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Nov 2022 08:14 PM IST
सार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटा दी गई है। अब वह वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Security of Shivpal Singh Yadav reduced.
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा सरकार ने घटा दी है। उन्हें अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पहले शिवपाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा थी। शिवपाल यादव की मैनपुरी चुनाव से पहले अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बढ़ी नजदीकी और डिंपल के लिए खुलकर वोट मांगने निकले शिवपाल को सरकार की ओर से यह झटका दिया गया है।

विज्ञापन


शिवपाल यादव को बीते 10 सालों से जेड श्रेणी की सुरक्षा हासिल थी। पहले समाजवादी पार्टी सरकार में बतौर मंत्री शिवपाल को यह सुरक्षा दी गई थी। जनवरी 2017 में शिवपाल और अखिलेश के बीच मतभेद हुआ, चुनाव में समाज पार्टी की हार हुई और फिर शिवपाल समाजवादी पार्टी से अलग हो गए। उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली। बाद में मई 2017 में योगी सरकार ने शिवपाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी। अब मैनपुरी चुनाव में खुलकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल का प्रचार करने उतरे शिवपाल की सुरक्षा घटा दी गई है। शिवपाल मौजूदा समय में जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी उपचुनाव : नेताजी के नाम और उनके काम पर वोट मांग रहे सपाई, अखिलेश भी इसी रणनीति पर कर रहे हैं काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन दिन बाद भी नवगठित कमिश्नरेट में अफसरों की तैनाती नहीं, कई बैठकों के बाद भी नहीं हुआ निर्णय


अखिलेश- शिवपाल की एकजुटता से डरी भाजपा : आदित्य
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर ने शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर भाजपा पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के एक मंच पर आने से कार्यकर्ताओं का जोश बड़ा है। इससे भाजपा डर गई है। बदहवासी में वह सुरक्षा घटाने का फैसला ली है।

जसवंत नगर में मीडिया में बातचीत में आदित्य यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बढ़े जोश से भाजपा तमाम हथकंडे अपनाएगी। इसका पहले से आभास था। यह कोई अप्रत्याशित बात नहीं है। उसके हर हथकंडे को लेकर हम मानसिक रूप से तैयार हैं। भाजपा के इशारे पर शासन- प्रशासन लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। प्रसपा के कई नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले लोग तीन पीढ़ी से समाजवादी रहे हैं। इनका भाजपा उत्पीड़न शुरू कर दी है। संभव है कि अपने बचाव में भाजपा के साथ गए हैं, लेकिन मन से हमारे साथ हैं।

उन्होंने कहा कि यदि मान भी लिया जाए कि वे हमारे साथ नहीं है तो भी उन्हें नई पारी की बधाई। जिन लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया है, उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सवाल पर आदित्य ने कहा कि यह चुनाव नेताजी को असली श्रद्धांजलि होगी। जनता सपा प्रत्याशी के साथ है। भाजपा के हर हथकंडे का जवाब देते हुए डिंपल यादव को रिकार्ड मत से सांसद चुनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed