{"_id":"6b0c889512179a0e6f0181c2","slug":"security-guard-died-by-suicide-by-hanging-himself-lucknow-news-c-13-lko1070-2029752-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिक्योरिटी गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिक्योरिटी गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 30 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
गोमतीनगर। विजयखंड में एक मकान की रखवाली कर रहे सिक्योरिटी गार्ड विपिन सिंह (40) ने शनिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मूलरूप से सीतापुर के कमलापुर स्थित नया गांव निवासी विपिन मड़ियांव के नौबस्ता में पत्नी पूजा, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। बेटे अभय के मुताबिक, शनिवार को मकान मालिक ने फोन कर बताया कि उनके पिता कॉल नहीं उठा रहे हैं। इस पर वह शाम सात बजे मकान पहुंचे। बाहरी गेट अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची तो एक कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे विपिन का शव लटका मिला। अभय ने बताया कि पिता कुछ दिनों से परेशान थे। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।