फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security for six December in Uttar Pradesh.

विवादित ढांचा विध्वंस: इस बार क्या है तैयारी?

Tue, 25 Nov 2014 08:31 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Nov 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
Security for six December in Uttar Pradesh.

छह दिसंबर सिर्फ यूपी के लिए नहीं पूरे भारत के लिए चुनौतीभरा दिन होता है। इस मौके पर संभावित संवेदनशीलता और इसी दिन लोक अदालतों का आयोजन होने से सुरक्षा प्रबंधों को चौकस किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा लोक अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। आईजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने मंगलवार को बताया कि छह दिसंबर को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम चौकस रखे गए थे।
विज्ञापन


इसी दिन सभी जिलों में लोक अदालतें भी लगनी हैं। इस नाते अब दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रख कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

इसके तहत सभी वाहिनियों में एक-एक प्लाटून पीएसी को रिजर्व रखा गया है। आईजी ने बताया कि इस मौके पर अयोध्या को अतिरिक्त बल के तौर पर छह डीएसपी, छह कंपनी पीएसी और छह कंपनी आरएएफ दी गई है। इसके अलावा संवेदनशील जिलों के लिए पीएसी की 25 व आरएएफ की 12 कंपनी अलग से तैनात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने इस तरह लिए फैसले

Security for six December in Uttar Pradesh.

आईजी ने कहा कि सभी जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को सामान्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लोक अदालतों के आयोजन के दौरान जनपदीय अदालत परिसर व उसके आस-पास की सुरक्षा के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है।

ऐसे सभी अपर पुलिस अधीक्षकों के नाम व उनके फोन नंबरों की सूची उच्च न्यायालय की कोर कमेटी को उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed