फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security arrangements will be made during voting and counting in panchayat elections

पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान होगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 10 Mar 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be made during voting and counting in panchayat elections
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग में आयोजित बैठक में आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि सभी जिलों में अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जाए। साथ ही पिछले चुनाव के अनुभव के आधार पर चुनाव की दृष्टि से संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन्हें पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण में हर मंडल के एक से दो जिले में चुनाव कराया जाएगा। इसलिए मंडल के पूल से एक से दूसरे जिले के लिए पुलिस, पीएसी, होमगार्ड की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


एसीएस गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हथियार जमा करने, सीमाओ पर चौकसी और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई के साथ आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed