{"_id":"6048fd1c8ebc3edb5372fb39","slug":"security-arrangements-will-be-made-during-voting-and-counting-in-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान होगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान होगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
Wed, 10 Mar 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग में आयोजित बैठक में आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि सभी जिलों में अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जाए। साथ ही पिछले चुनाव के अनुभव के आधार पर चुनाव की दृष्टि से संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन्हें पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण में हर मंडल के एक से दो जिले में चुनाव कराया जाएगा। इसलिए मंडल के पूल से एक से दूसरे जिले के लिए पुलिस, पीएसी, होमगार्ड की व्यवस्था की जाए।
एसीएस गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हथियार जमा करने, सीमाओ पर चौकसी और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई के साथ आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था का पालन कराया जाएगा।