फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Secret room will be made in every police station for women

महिलाओं के लिए हर थाने में बनेंगे सीक्रेट रूम

Fri, 23 Oct 2020 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Secret room will be made in every police station for women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मिशन शक्ति अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर थाने में एक सीक्रेट रूम बनवाने के निर्देश दिए हैं। यह रूम पूरी तरह पारदर्शी व सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें पीड़ित महिला, महिला पुलिस कर्मी से बिना संकोच अपनी बात कह सकेगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह निर्देश अपने सरकारी आवास पर 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत प्रदेश के सभी 1535 थानों में स्थापित होने वाले महिला हेल्प डेस्क का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए दिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क या सीक्रेट रूम में दिखने वाली किसी जगह पर वह सारे नंबर (1090, 181, 112,1076,1098, और 102) लिखे रहेंगे जिन पर कोई महिला मदद के लिए कॉल कर सके। कहा कि महिलाओं के सम्मान को संस्कार बनाना होगा। इसके लिए मिशन शक्ति को स्कूलों, कॉलेजों व अन्य संस्थाओं तक ले जाएं। सुबह की प्रार्थना व किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी लोगों को इस बाबत जागरूक करें। प्रबुद्ध वर्ग खासकर जागरूक महिलाएं आगे आएं तो नतीजे और बेहतर होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान से जुड़े अन्य विभागों की गतिविधियों, भावी कार्ययोजना की समीक्षा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय करे। किसी भी अभियान से जब शासन एवं प्रशासन के साथ समाज भी जुड़ता है तो नतीजे बेहतर होते हैं। मौके पर उन्होंने नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और आगरा में बने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद कुछ जागरूक महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से बात भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिल का ताड़ बनाने वाले खुद कटघरे में 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कुछ घटनाओं को तिल का ताड़ बनाने वाले आज खुद कटघरे में हैं। पुलिस विभाग ने इस दौरान बेहतर काम किया है। 

उत्तर प्रदेश को बनाएंगे सुरक्षित प्रदेश : डीजीपी 
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास 'मित्र पुलिस' की अवधारणा को साकार करना है। यूपी को सुरक्षित प्रदेश बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अभियान की अब तक की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed