फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Secret of Priya death is hidden in five minutes went to the mess but did not eat food In Lucknow

पांच मिनट में छिपा प्रिया की मौत का राज: मेस गई लेकिन खाना नहीं खाया, आखिर वक्त में छात्रा के साथ कौन-कौन था?

Sun, 29 Jan 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jan 2023 09:24 AM IST
सार

लखनऊ के एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामला उलझा हुआ है। पुलिस का दावा है कि प्रिया की मौत 8:30 से 8:35 बजे के बीच हुई थी, इन्हीं पांच मिनट में प्रिया की मौत का राज छिपा हुआ है। तहकीकात कर पता किया जा रहा है आखिर इन पांच मिनट में प्रिया कहां थी? कौन-कौन साथ में था? इससे पहले किन-किन छात्राओं के साथ थी?

विज्ञापन
Secret of Priya death is hidden in five minutes went to the mess but did not eat food In Lucknow
प्रिया मौत मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के एसआर स्कूल में आठवीं की छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि प्रिया की मौत 8:30 से 8:35 बजे के बीच हुई थी, इन्हीं पांच मिनट में प्रिया की मौत का राज छिपा हुआ है।
विज्ञापन


तहकीकात कर पता किया जा रहा है आखिर इन पांच मिनट में प्रिया कहां थी? कौन-कौन साथ में था? इससे पहले किन-किन छात्राओं के साथ थी? आदि सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। हॉस्टल प्रशासन व कुछ छात्राओं के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से जालौन निवासी जसराम राठौर की बेटी एसआर स्कूल से आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के हॉस्टल में रहती थी।

20 जनवरी की रात हॉस्टल में प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्बरता के तथ्य सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट से राय मांगी है।

इधर, पुलिस की जांच जारी है। बीकेटी इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात की रात करीब 8:05 बजे प्रिया मेस पहुंची थी। यहां पर वह बीस मिनट तक रही थी।
इसके बाद बाहर आकर पांच मिनट तक हीटर तापती रही थी। इसके बाद वहां से चली गई थी। यानी 8:30 बजे वह वहां से निकली थी।

 

8:35 बजे उसके पड़े होने की जानकारी वहां मौजूद लोगों को हुई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। अब जांच कर पता किया जा रहा है कि इन पांच मिनट के दरम्यान क्या-क्या हुआ? फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

 
विज्ञापन

मेस में कुछ परेशान दिख रही थी प्रिया
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि प्रिया मेस गई जरूर थी, लेकिन उसने खाना नहीं खाया था। वह कुछ परेशान दिख रही थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधपचा खाना मिलने की पुष्टि हुई थी। मतलब या तो पुलिस को अधूरी जानकारी मिली या फिर प्रिया ने पहले ही कुछ खा लिया हो।

 

कल अफसरों से मिलेंगे परिजन
प्रिया के पिता जसराम ने बताया कि वह लगातार फोन के जरिये अफसरों के संपर्क में हैं। शुक्रवार को डीसीपी नॉर्थ से बातचीत कर जांच की प्रगति के बारे में जानकारी थी। हालांकि उनका कहना है कि मामला हाई-प्रोफाइल लोगों से जुड़ा है। इसलिए पुलिस बहुत सक्रियता से तफ्तीश नहीं कर रही है। इसलिए वह सोमवार को शहर आकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed