{"_id":"6a306694cad7729a7f074dc5","slug":"second-truck-rams-into-stationary-truck-driver-trapped-for-half-an-hour-lucknow-news-c-13-lko1070-1784701-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खड़े ट्रक में जा घुसा दूसरा ट्रक, आधे घंटे फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खड़े ट्रक में जा घुसा दूसरा ट्रक, आधे घंटे फंसा रहा चालक
Tue, 16 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक का केबिन काटकर चालक को निकालते दमकल कर्मी।
बख्शी का तालाब। क्षेत्र में सोमवार सुबह चंद्रिका देवी रोड के किसान पथ के अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसे में प्रयागराज निवासी चालक जितेंद्र कुमार पटेल क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। दमकल कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला।
जितेंद्र कुमार ट्रक लेकर कानपुर से अयोध्या की ओर जा रहे थे। किसान पथ के अंडरपास के पास उनका ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि उनके ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वह स्टीयरिंग के बीच में फंस गए। लोगों की कोशिशें नाकाम रहने पर पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
एफएसओ बख्शी का तालाब प्रशांत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल मंगाया गया। स्प्रेडर और रैम जैक का उपयोग कर केबिन को काटा गया। करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद जितेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब सामान्य है।