फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second team in search of shooters helpers

अजीत हत्याकांड : शूटरों के मददगारों की तलाश में दूसरी टीम भेजी गई मुंबई

Thu, 14 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
second team in search of shooters helpers
अजीत हत्याकांड : शूटरों के मददगारों की तलाश में दूसरी टीम भेजी गई मुंबई
विज्ञापन

लखनऊ। विभूतिखंड कठौता चौराहे पर छह जनवरी को हुए गैंगवार में शूटरों के मददगारों की तलाश में पुलिस जुटी है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य की तलाश में क्राइम ब्रांच की एक टीम मुंबई में दबिश दे रही है। वहीं उसकी मदद के लिए दूसरी टीम बुधवार को मुंबई के लिए रवाना कर दी गई। वहीं गिरधारी के ट्रांजिट रिमांड के लिए पुलिस ने दस्तावेजी कसरत भी शुरू कर दी है। एक से दो दिन केअंदर पुलिस दिल्ली से उसे रिमांड पर लेने जाएगी। पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद की भूमिका को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। इस बिंदु पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में और ठोस सबूत हासिल करने में जुटी है। ताकि उन पर शिकंजा कसने में कोई दिक्कत न आए।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार में मुख्य शूटर को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। उसे लखनऊ लाने केलिए कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर शूटर गिरधारी विश्कर्मा उर्फ डॉक्टर को लेकर आएगी ताकि गैंगवार की पूरी स्क्रिप्ट के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। वहीं पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद के संबंध में उन्होंने साफ कहा कि भूमिका को लेकर हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। उनकी भूमिका को सीधे नकारा नहीं सकते हैं। जांच की जा रही है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस गैंगवार में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मोहर सिंह से भी हो रही पूछताछ
पुलिस गैंगवार के बाद से ही अजीत के करीबी मोहर सिंह और युवती पर संदेह गहराने लगा है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। उनकी जांच की जा रही है। वहीं दोनों से लगातार क्राइम ब्रांच व डीसीपी पूर्वी की टीम पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के अन्य विंग के लोगों को भी इनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मोहर सिंह के मोबाइल से कुछ ऐसे नंबर मिले हैं जो शूटरों के मददगार रहे हैं। ऐसे में पुलिस के निशाने पर मोहर सिंह भी आ गया है। उसकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। अजीत के अनुपस्थिति में वह किसके साथ उठता-बैठता था। बातचीत किससे करता था। मोबाइल पर मिले नंबरों में पकड़े गए एक आरोपी के करीबी रिश्तेदार से भी बातचीत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हो रहे है। सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि विवेचना की जा रही है। जल्द ही सबकी भूमिका साफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed