फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second phase lottery for IT City scheme today

Lucknow News: आईटी सिटी योजना में दूसरे चरण की लॉटरी आज

Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Second phase lottery for IT City scheme today
लखनऊ। एलडीए की सुल्तानपुर सड़क स्थित आईटी सिटी योजना में प्लॉट आवंटन के लिए दूसरे फेज की लॉटरी शुक्रवार को होगी। इसमें 415 प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में सुबह 10 बजे से होगी। एलडीए की यह आवासीय योजना लैंडपूलिंग के तहत लाई गई है जिसमें जमीन खरीदने की बजाय एलडीए ने किसानों और भूस्वामियों से जमीन आपसी सहमति से लैंडपूलिंग के तहत ली है। जिन लोगों ने लैंडपूलिंग के तहत अपनी जमीन एलडीए को निशुल्क दी है, उनको एलडीए 25 प्रतिशत जमीन विकसित कर प्लॉट के रूप में दे रहा है। ऐसे लोगों को पहले चरण की लॉटरी में करीब 600 प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। पहले चरण में उन लोगों को शामिल किया गया था जिन्होंने 31 जनवरी तक लैंडपूलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। अब उसके बाद के लोगों के लिए शुक्रवार को लॉटरी होगी। करीब 300 किसानों-भूस्वामियों के बीच 415 प्लॉट आवंटित होंगे।
विज्ञापन



इस प्रकार के प्लॉट होंगे आवंटित



लॉटरी में जो प्लॉट आवंटित होंगे वह योजना के सेक्टर 15, 16, 17, 18 व 30 में हैं। ये प्लॉट 288, 200, 128, 72, 45 और 35 वर्गमीटर के हैं। जिस व्यक्ति की जितनी जमीन दी है उसी हिसाब से उसे बड़े और छोटे प्लॉट आवंटित होंगे। प्लॉट लॉटरी से आवंटित होंगे ऐसे में इसमें किसको कहां पर किस आकार का प्लॉट मिलेगा यह लॉटरी से तय होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed