फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second day of Sipahi Bharti Exam in Uttar Pradesh.

सिपाही भर्ती परीक्षा: रात में बारिश से परेशान रहे अभ्यर्थी सुबह ही कतार में लगे, प्रशासन पहले दिन की तरह अलर्ट

Sat, 24 Aug 2024 08:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Aug 2024 08:41 AM IST
सार

आज यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्र के सामने कतारों में लग गए। यह परीक्षा पांच दिनों में पूरी होगी।

विज्ञापन
Second day of Sipahi Bharti Exam in Uttar Pradesh.
कतार में लगे परीक्षार्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के कारण अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनकी रात मुश्किल से कटी। हालांकि, सुबह होते ही वह परीक्षा केंद्र के सामने कतारों में लग गए। प्रशासन पहले दिन की तरह ही मुस्तैद नजर आ रहा है। सेंटर में प्रवेश के पहले अभ्यर्थियों की सख्त तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शुरू हुई भर्ती परीक्षा के पहले दिन करीब 32 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान गोरखपुर, महराजगंज, रायबरेली और आगरा से पांच अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा 61 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने के बाद भी उन्हें परीक्षा देने की छूट तो दी गई, लेकिन बोर्ड आगे इनकी स्क्रूटनी करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों को लखनऊ में 29 स्थानों पर रुकने के लिए किए गए इंतजाम, देखें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती: पहले दिन 32 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले पांच गिरफ्तार


सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शुक्रवार को दो पालियों में करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। पहली पाली में 32, दूसरी पाली में 29 अभ्यर्थी संदिग्ध मिलने पर उनके बाकी दस्तावेजों का आधार कार्ड से मिलान करने के बाद परीक्षा देने की छूट दी गई। उनके दस्तावेजों की स्क्रूटनी बाद में की जाएगी।

सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त के चलते पहले दिन कोई मुश्किल सामने नहीं आई। सभी परीक्षा केंद्रों पर बॉयोमीट्रिक वैरीफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश करने दिया गया। ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से नकल की रोकथाम के लिए जैमर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed