फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second covid report of DGP is negative

पुलिस आयुक्त की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, पहली रिपोर्ट में मिला था लो वायरल लोड

Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Second covid report of DGP is negative
पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर की दूसरी कोरोना रिपोट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पहली जांच में लो वायरल लोड मिलने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर पुलिस आयुक्त ने दोबारा जांच कराई थी। साथ ही शनिवार को पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब सक्रिय मामले 29 हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना जांच कराई गई। पुलिस आयुक्त की पहली जांच का नमूना केजीएमयू लैब में भेजा गया था। रिपोर्ट में लो वायरल लोड की पुष्टि पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, हालांकि पुलिस आयुक्त में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। ऐसे में उन्होंने दोबारा जांच कराई। शनिवार को उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन

ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए पुख्ता इंतजाम
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 24 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और कंसन्ट्रेटर लगाए जा चुके हैं। इसमें चिनहट एमसीएच विंग, अलीगंज बीएमसी, बलरामपुर अस्पताल, कैंसर इंस्टीट्यूट, भाऊराव देवरस अस्पताल, कैंट हॉस्पिटल, इंदिरानगर सीएचसी और माल सीएचसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed