{"_id":"58e7c0554f1c1bdc315b7fc6","slug":"second-cabinet-meeting-of-yogi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट की दूसरी बैठक 11 को, समाजवादी योजनाओं पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी कैबिनेट की दूसरी बैठक 11 को, समाजवादी योजनाओं पर होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की दूसरी बैठक 11 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसमें अखिलेश यादव सरकार द्वारा समाजवादी नाम से शुरू की गई योजनाओं का नाम बदलने का फैसला किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ बंद चीनी मिलों के चलवाने समेत कई अन्य अहम फैसले किए जा सकते हैं।
शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों कहना है कि अभी कैबिनेट की बैठक का एजेंडा फाइनल नहीं हुआ है।
शासन ने सभी विभागों से ऐसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजने को कहा है जिसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है।