फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Searching for perfection in the imperfection seen in the play

Lucknow News: नाटक में दिखी अपूर्णता में पूर्णता की तलाश

Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Searching for perfection in the imperfection seen in the play
नाटक का मंचन करते कलाकार। 
लखनऊ। आस्था नाट्य रंगमंडल समिति की ओर से संगीत नाटक अकादमी में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ सोमवार को पूर्ण पुरुष के मंचन के साथ हुआ। नाटक में अपूर्णता में पूर्णता की तलाश दिखी। वाल्मीकि रंगशाला में मंचित नाट्यकृति पूर्ण पुरुष एक ऐसे शख्स की कहानी है जो प्रतिभाशाली चित्रकार है जबकि पत्नी उसके स्वभाव के विपरीत स्वार्थी और संवेदनहीन स्त्री है। विजय पंडित ने इस नाटक को लिखा और निर्देशन रत्ना अग्रवाल का रहा।
विज्ञापन


मंचन के दौरान एक दृश्य में पत्नी शाश्वती कहती है कि सच तो यह है कि हम सब आधे-अधूरे हैं, जीवन में कोई भी पूर्ण नहीं होता। हमें अपनी अपूर्णता में ही पूर्णता की तलाश करनी चाहिए। मंच पर शाश्वती की भूमिका में रत्ना अग्रवाल और पति समग्र की भूमिका में अंकुर सक्सेना ने सशक्त अभिनय किया। मंच के पीछे प्रकाश व्यवस्था मनीष सैनी, संगीत डॉ. स्वप्निल अग्रवाल, रूपसज्जा साहिर अहमद और सेट निर्माण का जिम्मा आशुतोष विश्वकर्मा ने संभाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed