{"_id":"6a5010b14f0fdc6ab80ecded","slug":"search-operation-launched-in-sharda-canal-for-the-youth-no-success-lucknow-news-c-13-lko1096-1820719-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की तलाश में शारदा नहर में चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की तलाश में शारदा नहर में चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली सफलता
Fri, 10 Jul 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
नहर में सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। सिठौली कला निवासी लापता दीपक सिंह के शव की तलाश में बुधवार को पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ हबुआपुर के पास शारदा नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे तक स्टीमर और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। अभियान के दौरान परिजन भी मौजूद रहे।
एडीसीपी दक्षिणी रैलापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि दीपक के पिता राम कृष्ण सिंह ने 24 जून को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक के दोस्त मोहनलालगंज के डलौना निवासी विशाल रावत और गोसाईंगंज के सलौली निवासी कृष्णा रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि 18 जून की रात विवाद के बाद उन्होंने पहाड़नगर निवासी गोलू के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में अपहरण और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कई घंटे नहर में की गई तलाश
एडीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ ने पूरे दिन नहर में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि इससे पहले इंदिरा नहर से जुड़े लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी और प्रतापगढ़ के विभिन्न इलाकों में भी तलाश की थी। दीपक का फोटो और पंपलेट सीमावर्ती जिलों के थानों व सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा कराए गए हैं। एडीसीपी का कहना है कि शव की बरामदगी के लिए सभी संभावित स्थानों पर लगातार तलाश जारी रहेगी।