फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search for two more accused in Abhinandan murder case

Lucknow News: अभिनंदन हत्याकांड में दो और युवकों की तलाश

Sat, 30 Dec 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Search for two more accused in Abhinandan murder case
लखनऊ। नाका में राजेंद्र नगर पुलिस चौकी के पास बुधवार रात निजी कंपनी के कर्मचारी अभिनंदन की सरेराह हत्या के मामले में दो और युवकों का नाम सामने आया है। पुलिस अब उन दोनों की तलाश में लगी है। मामले में नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बलिया निवासी अभिनंदन कुमार (23) आलमबाग में किराए के मकान में रहते थे। वह राजेंद्र नगर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट शॉप में सेल्स का काम करते थे। बुधवार रात करीब दस बजे वह स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी राजेंद्र नगर पुलिस चौकी के पास घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया था। बेल्ट व डंडे से पीटने के साथ ही नुकीले सब्बल से गोद डाला था। अभिनंदन को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अभिनंदन के भाई ने नाका थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद दो सगे भाइयों बाजारखाला निवासी मोनिस और फैजल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल अपने दो अन्य साथियों का नाम पुलिस को बताया है। नाका इंस्पेक्टर ने बताया कि जिन दो युवकों का नाम सामने आया है, उनकी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि आशनाई को लेकर रंजिश में अभिनंदन की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed