फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seal of top leadership on Yogi cabinet: Dharmendra Pradhan will come today, Yogi will be elected leader of legislature party

योगी मंत्रिमंडल पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर : कल आएंगे धर्मेंद्र प्रधान, विधायक दल के नेता चुने जाएंगे योगी

Mon, 21 Mar 2022 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Mar 2022 09:24 PM IST
सार

मंत्रिमंडल में करीब दो दर्जन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है।10 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दस से अधिक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल किए जा सकते है।

विज्ञापन
Seal of top leadership on Yogi cabinet: Dharmendra Pradhan will come today, Yogi will be elected leader of legislature party
अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

योगी सरकार-02 के मंत्रिमंडल पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 25 मार्च को राजधानी के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री सहित 40 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल को लेकर बीते सप्ताह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में दो दिन तक चली बैठक में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के हिसाब से करीब 70 नामों का पैनल तैयार किया गया। इनमें मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरे, विधान परिषद सदस्य और ऐसे पदाधिकारी भी हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश से मिले पैनल पर नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लिया है।

विज्ञापन


इसके बाद योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों पर मुहर लग गई है। मंत्रिमंडल में करीब दो दर्जन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है।10 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दस से अधिक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल किए जा सकते है। मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक भी देखने को मिलेगी। मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को जगह दी जाएगी जो आगामी 15-20 साल तक प्रदेश में अपने क्षेत्र व समाज में पार्टी का नेतृत्व कर सकें। योगी मंत्रिमंडल पर मुहर लगने के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को लखनऊ आएंगे। 
विज्ञापन


23 को आ सकते हैं शाह
गृहमंत्री अमित शाह 23 मार्च को लखनऊ आ सकते है। शाह लखनऊ में योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह बतौर पर्यवेक्षक 24 नवंबर को शाम 4 बजे लोक भवन में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। शाह के साथ सह पर्यवेक्षक रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर हो जाएंगे परिणाम नहीं देने वाले
पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार-01 में मंत्रिमंडल में शामिल ऐसे मंत्री जो विभाग के साथ जनता के बीच बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं उन्हें बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed