फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SDO's son was doing stunts, scooter and bike collided with divider, death

Lucknow News: एसडीओ का बेटा कर रहा था स्टंट, स्कूटी और डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

Mon, 16 Mar 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
SDO's son was doing stunts, scooter and bike collided with divider, death
नैतिक की फाइल फोटो व कैम रिकाॅर्डर में कैद हुए हादसे की फुटेज।
विज्ञापन




लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रविवार सुबह बाइक (बुलेट) से स्टंट कर रहा पावर काॅर्पोरेशन के एसडीओ का बेटा स्कूटी से टकरा गया। फिर डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका भाई और स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मूलरूप से बाराबंकी के कोठी सरायमीर के रहने वाले एसडीओ राम इकबाल नोएडा में तैनात हैं। उनका बेटा नैतिक (16) भाई पारस और मां के साथ गोमतीनगर विस्तार के विशेष खंड में रहता था। रविवार सुबह नैतिक बाइक से भाई पारस के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने 100 से अधिक रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा था। तभी वह पार्क के गेट नंबर पांच के सामने एक पहिये के बल पर स्टंट करने लगा और सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गया।
विज्ञापन


10 मीटर घिसटती चली गई बाइक

टक्कर इतनी तेज थी कि नैतिक की बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब दस मीटर तक वह भाई के साथ घिसटते हुए सड़क किनारे डिवाइडर से जा भिड़ा। हेलमेट नहीं पहनने के कारण नैतिक का सिर डिवाइडर से टकराकर फट गया। वहीं, पारस और स्कूटी सवार आदित्य श्रीवास्तव व कृष्ण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। वहां नैतिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया गया।

कैम रिकॉर्डर में कैद हुई घटना

पूरी घटना नैतिक के साथ स्पोर्ट बाइक से स्टंट कर रहे साथी के हेलमेट पर लगे कैम रिकॉर्डर में कैद हो गई थी। हादसे में वह भिड़ते हुए बचा था। वहीं नैतिक की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।


नहीं कराया पोस्टमाॅर्टम, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

नैतिक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी उसके घरवालों को दी। पुलिस के कहने के बावजूद पोस्टमाॅर्टम के लिए मना करते हुए घरवाले नैतिक का शव लेकर शाम को बाराबंकी गांव चले गए। वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

नैतिक की फाइल फोटो व कैम रिकाॅर्डर में कैद हुए हादसे की फुटेज।

नैतिक की फाइल फोटो व कैम रिकाॅर्डर में कैद हुए हादसे की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article