फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sdo beaten up disabled contract workers for not supporting strike

हड़ताल का समर्थन न करने पर एसडीओ ने दिव्यांग संविदा कर्मी को पीटा

Wed, 07 Oct 2020 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
sdo beaten up disabled contract workers for not supporting strike
लाइनमैन की पिटाई करते एसडीओ - फोटो : अमर उजाला

बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने पर संविदा बिजलीकर्मी के समर्थन में न आने से नाराज एसडीओ ने दिव्यांग संविदा कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गला भी दबा दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बिजली संविदा कर्मी की तहरीर पर एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के अमवा भारी निवासी दिव्यांग आलम पुत्र अब्दुल सलाम संविदा के पद पर मटेरा बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत है। आरोप है कि मटेरा में तैनात उपखंड अधिकारी हर्षराज रस्तोगी पिछले दिनों निजीकरण के विरोध में हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन न करने से संविदा कर्मियों से नाराज थे। बुधवार सुबह उपकेंद्र पर जब लाइनमैन व एसडीओ आमने-सामने हुए तो कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एसडीओ आगबबूला हो उठे और बिजलीकर्मी का गला दबाते हुए पिटाई करना शुरू कर दिए। आसपास के लोग मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मटेरा थानाध्यक्ष चौथीराम यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर आई है। संविदा बिजलीकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। एसडीओ की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed