फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   script writer kera singh arrested

कपिल शर्मा के शो का स्क्रिप्ट राइटर गिरफ्तार, जानें गुनाह

Fri, 05 Aug 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Aug 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
script writer kera singh arrested
कप‌िल शर्मा

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के लाफ्टर शो के स्क्रिप्ट राइटर केरा सिंह उर्फ रामाभिषेक को यूपी एसटीएफ ने मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ में डबल मर्डर के एक मामले में पिछले सात वर्ष से वह वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन


उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी था। मुंबई में यह रोहित सिंह के नाम पर रहकर बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहा था।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आजमगढ़ के थाना-मेहनाजपुर में केरा सिंह के बाबा स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह गांव के स्कूल में मैनेजर थे। 

विज्ञापन

कारबाइन से किया था हमला

script writer kera singh arrested
crime - फोटो : demo pic

उनका भूमि विवाद गांव के ही पूर्व प्रधान भूरे सिंह से चल रहा था। 2009 में मनोज सिंह उर्फ  पतरू, अनिल सिंह पुत्र विभूति नारायण सिंह व उसके बेटे केरा ने अपने साथियों के साथ विरोधियों पर कारबाईन से हमला बोल दिया था। 

इसमें राम नरेश शर्मा व रामेश्वरराम की मृत्यु हो गई थी। वारदात में तीन अन्य घायल हो गए थे। घटना के बाद से केरा फरार चल रहा था। एसटीएफ ने केरा को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया। गुरुवार को मुंबई की एक अदालत से 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed