फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scrap scam found in setu nigam

कबाड़ के डेर से भी कर दिया करोड़ों का घोटाला

Sun, 22 Jul 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jul 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
scrap scam found in setu nigam
सेतु निगम

सेतु निगम में करोड़ों रुपये का स्क्रैप घोटाला सामने आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। इससे अफसरों में खलबली मची है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इम्प्लाइज यूनियन ने स्क्रैप बिक्री में घोटाले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि सेतु निगम की 75 फीसदी इकाइयों में स्टील स्क्रैप-सरिया, एंगल, गर्डर, शटरिंग प्लेट, डेग, प्लेट वेल, कैप प्लेट आदि की नीलामी मनमाने ढंग से की जा रही है। इकाई प्रभारियों की मिलीभगत से स्क्रैप का वजन कम दिखाकर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले पांच-छह वर्षों से यह धंधा जोरों पर है। आगरा, गाजियाबाद और मुथरा में इस तरह के मामले पकड़े भी गए हैं। सेतु निगम की गोमती नगर इकाई में भी यही गड़बड़ियां की गई हैं। मुख्यालय स्तर पर भी इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय लीपापोती की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed