{"_id":"6a28e79369c286cd8b0ffea1","slug":"scooty-will-be-awarded-on-basis-of-first-year-merit-process-picks-up-pace-after-cm-yogi-displeasure-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पहले वर्ष की मेरिट पर मिलेगी स्कूटी, सीएम योगी की नाराजगी के बाद प्रक्रिया पकड़ने लगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पहले वर्ष की मेरिट पर मिलेगी स्कूटी, सीएम योगी की नाराजगी के बाद प्रक्रिया पकड़ने लगी गति
Wed, 10 Jun 2026 09:57 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:57 AM IST
सार
यूपी में अब पहले वर्ष की मेरिट पर स्कूटी मिलेगी। सीएम योगी की नाराजगी के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को स्कूटी देने से जुड़ी प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को स्कूटी देने से जुड़ी प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। विभाग ने पहले साल की मेरिट के आधार पर छात्राओं को स्कूटी देने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए ताकि छात्राएं आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकें। विभाग ने मंगलवार को सीएम के सामने इसका प्रस्तुतीकरण किया लेकिन अंतिम सहमति नहीं बनी। सीएम ने कुछ और डाटा के साथ प्रस्ताव पेश करने को कहा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पिछले साल के बजट में 400 करोड़ का प्रावधान करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की थी। इसके लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की घोषणा की थी। किंतु उच्च शिक्षा विभाग इस पर एक साल कोई काम नहीं कर सका।
विज्ञापन
वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में बजट प्रावधान करते हुए, योजना को जल्द प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।जल्द ही विभाग की ओर से इस प्रस्ताव को सीएम के सामने रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू करने की आगे की औपचारिकता पूरी की जाएगी। विभाग की ओर से किए गए बजट प्रावधान के अनुसार लगभग 30 हजार छात्राओं को स्कूटी दी जा सकेगी।