फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scooty rider shot dead by miscreants in Lucknow Shahid reporting for YouTube channel

Lucknow: स्कूटी सवार को बदमाशों ने मारी गोली, यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग करता है शाहिद

Tue, 22 Nov 2022 01:42 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ।
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ। Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 01:42 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गाजीपुर के जुगौली में शाहिद परिवार सहित रहता है। उसकी फर्नीचर की दुकान है। किसी निजी यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग का भी काम करता है।

विज्ञापन
Scooty rider shot dead by miscreants in Lucknow Shahid reporting for YouTube channel
शाहिद - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड पर सोमवार देर रात करीब 12:00 बजे स्कूटी सवार शाहिद को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर 12:15 पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में  रंजिश में गोली मारे जाने की आशंका है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है । वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गाजीपुर के जुगौली में शाहिद परिवार सहित रहता है। उसकी फर्नीचर की दुकान है। किसी निजी यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग का भी काम करता है। सोमवार देर रात किसी काम से चांदन गांव गया था। वहां से वापस घर जाते समय बदमाशों ने उसे गोली मारी है।
विज्ञापन


चार गोली लगने की पुष्टि
प्रभारी निरीक्षक इंदिरा नगर छत्रपाल सिंह के मुताबिक शाहिद को बदमाशों ने चार गोली मारी है। गोली उसके सिर, गर्दन और सीने में लगी है। पुलिस के मुताबिक राहगीरों ने उसे खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर शाहिद की स्कूटी मिली है। पुलिस के मुताबिक अकेले ही चांदन गांव गया था।  किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात अब तक की पड़ताल में सामने आई है। पुलिस खुर्रम नगर से लेकर चांदन गांव के बीच में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed